[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

‘जॉली LLB 3’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने

मुंबई। बॉलीवुड के दो बड़े कॉमेडी सितारे अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें कोर्टरूम ड्रामा के साथ कॉमेडी का तिहरा डोज देखने को मिल रहा है।

टीजर में दिखाया गया है कि दो जॉली – अक्षय कुमार और अरशद वारसी – एक ही कोर्टरूम में भिड़ जाते हैं। दोनों की बहस और नोक-झोंक के बीच जज साहब का बीपी तक बढ़ जाता है। मजेदार डायलॉग, तगड़ी कॉमिक टाइमिंग और कोर्ट के अंदर होने वाली मस्ती इस टीजर को खास बना रही है।

फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जो इससे पहले ‘जॉली LLB’ और ‘जॉली LLB 2’ को हिट बना चुके हैं। दर्शक अब बेसब्री से इसके ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

[metaslider id="133"]