[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

RAJGARH NEWS: कक्षा में पोर्न फिल्म देख रहे छात्र, स्मार्ट क्लासरूम बना शर्म का अड्डा,वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की पोल

RAJGARH NEWS: कक्षा में पोर्न फिल्म देख रहे छात्र, स्मार्ट क्लासरूम बना शर्म का अड्डा,वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की पोल

राजगढ़ । RAJGARH NEWS: राजगढ़ जिले के सुठालिया स्थित PM श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें छात्र क्लासरूम में पोर्न फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। यह वही स्मार्ट क्लासरूम है जहां शिक्षा स्तर ऊँचा उठाने के लिए स्मार्ट स्क्रीन और WiFi की सुविधा दी गई थी, लेकिन तकनीक का इस्तेमाल बच्चों के नैतिक पतन का जरिया बन गया।

जानकारी के अनुसार, छात्रों ने स्मार्ट स्क्रीन को WiFi से जोड़कर अश्लील वीडियो चलाए। घटना के समय कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। वीडियो सामने आने पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने कहा कि वह खुद स्कूल जाकर जांच कर चुके हैं और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

स्कूल प्राचार्य हेमंत यादव का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल की नहीं है और करीब सात-आठ महीने पुरानी है। वहीं, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर धब्बा बताते हुए आरोप लगाया कि स्टाफ बच्चों पर नजर रखने के बजाय हंसी-मजाक में लगा रहता है।

शिक्षा विभाग ने अब सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट क्लासरूम की निगरानी सीसीटीवी से की जाए और स्क्रीन व WiFi पासवर्ड सुरक्षित रखे जाएं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar