Vedant Samachar

MP NEWS : सरकारी क्वार्टर में आरक्षक की फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायसेन,11अगस्त। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षक की आत्महत्या की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। 26 वर्षीय आरक्षक अवतार सिंह ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बीती रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। रायसेन जिले में तैनात आरक्षक अवतार सिंह, जो मूल रूप से ललितपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी था, ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अवतार सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अवतार सिंह ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article