कोरबा,11 अगस्त 2025। बालगोपाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति कोरबा द्वारा आगामी 16 अगस्त को पुराना बस स्टैंड कोरबा में पहली बार भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में 15 फीट ऊँचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने के लिए टीमें अपनी ताकत और रणनीति दिखाएंगी।
विजेता टीम को ₹11,000, उपविजेता को ₹5,100 और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को ₹3,100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। नूतनसिंह ठाकुर (सभापति, नगर पालिका निगम कोरबा) और विशिष्ट अतिथियों में सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल(कार्यसमिति सदस्य, छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी), श्रीमती सुलोचना भोलू यादव(पार्षद वार्ड नं 12 नपानी कोरबा), टामेश अग्रवाल(पार्षद वार्ड नं 5 नपानी कोरबा) और तेजप्रताप सिंह शामिल होंगे।(पार्षद बाक़ीमोगरा,कोरबा) आयोजकों ने कोरबा व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पहुँचकर इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें। एवं कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा ले।




