Vedant Samachar

CG CRIME NEWS : रक्षाबंधन से पहले बहन की हत्या; जिस भाई ने दिया था रक्षा का वचन, उसी ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Vedant Samachar
2 Min Read

अंबिकापुर,08अगस्त (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रक्षाबंधन से पहले दिल को झकझोर कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. जिस भाई ने अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन दिया था, उसी ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि यह वारदात लखनपुर थाना क्षेत्र की कुन्नी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम लिपिंगी में बीते मंगलवार की देर रात एक बजे हुई. जानकारी के अनुसार, घटना अंबिकापुर के कुन्नी चौकी क्षेत्र के ग्राम लिपिंगी की है. बहन मुनेश्वरी का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने भाई जय प्रकाश मझवार को मोबाइल देखने से मना किया था. जिसके बाद उनके बीच बहस हुई. थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया.

मुनेश्वरी जब कमरे में सो रही थी, तभी जय प्रकाश ने उसपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए. गले में चोट लगने और अधिक खून बहने से मुनेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों से की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को हिरासत में लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी बरामद किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

Share This Article