Vedant Samachar

हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम,एचटीपीएस के विद्युतकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,31अक्टूबर (वेदांत समाचार) ।सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के सभी वृत्त कार्यालयों में ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ की शपथ ली गई। विद्युत संयंत्र के तकनीकी भवन में मुख्य अभियंता पीके. श्रीवास्तव की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शपथ ली गई।

शपथ में यह दोहराया गया कि ‘‘मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने भी भरसक प्रयत्न करूंगा।’’ गौरतलब है कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को रेखांकित करने के लिए ही उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष माने जाते हैं। उन्होंने देश में स्वतंत्रता के बाद के मुश्किल हालातों में अपनी सूझबूझ और फौलादी इरादों से 562 रियासतों का भारत में विलय कराया। इस तरह उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। 

Share This Article