दिल्ली,08अगस्त । बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हत्या की गई. निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था. मेरे पति काम से लौटकर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी, जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी गई.
हत्यारे गिरफ्तार पुलिस का बयान – अभिनेत्री के चचेरे भाई आसिफ की दिल्ली के निमामुद्दीन इलाके में हत्या कर दी गई है. पार्किंग विवाद की वजह से आसिफ पर हमला किया और इसमें उसकी जान चली गई है. हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.



