Vedant Samachar

KORBA NEWS : न्यू ऐरा स्कूल में यातायात नियमों की दी गई जानकारी…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,07अगस्त (वेदांत समाचार)। यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में आज गुरुवार को न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल,रामपुर में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं यातायात नियमों के।प्रति जागरुक किया गया। यातायात नियमों के बारे में यातायात निरीक्षक तेज कुमार यादव और एएसआई मनोज राठौर ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा का महत्व बताया।

निरीक्षक तेज कुमार यादव ने कहा कि यदि आप नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करेंगे तो आप एक अच्छे नागरिक बनेंगे और आप इस तरह अन्य लोगों को भी प्रेरित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिक विद्यार्थी बाइक या अन्य वाहन चलाते हुए पकड़े जाएंगे तो उनके साथ-साथ उनके पेरेंट्स पर भी कार्रवाई की जाएगी, इसलिए नियमों को ना तोड़ें। स्कूल आने-जाने के लिए स्कूल बस अथवा अपने माता-पिता या परिवार के दूसरे बालिग सदस्य का सहयोग लें।

ASI मनोज राठौर ने भी यातयात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जीवन में मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल कर नाम रौशन करें। सतत प्रयास और मेहनत से ही सफलता मिलेगी। मनोज राठौर ने विद्यार्थियों से अपील की कि अपने परिवारजनों व अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। पेरेंट्स दोपहिया पर घर से निकलें तो उन्हें हेलमेट पहनने को कहें। यदि चार पहिया पर सफर कर रहे है तो सीट बेल्ट जरूर लगाने को कहें। जब भी वो नियमों का उल्लंघन करें तो उन्हें टोकें।

इस दौरान दुर्घनाओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए दुर्घनाओं के दुष्परिणामों से रूबरू करवाया गया।

इस दौरान यातायात सुरक्षा और जागरूकता सम्बन्धी पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए थे। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य डीएस राव सहित विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित थे। प्राचार्य राव ने यातायात टीम के प्रति आभार जताया ।

Share This Article