Vedant Samachar

CRIME NEWS : मरवाही के स्कूल में हुई शर्मनाक घटना: आदिवासी छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Vedant Samachar
2 Min Read
स्कूल प्रबंधन पर भी मामले को दबाने का लगा आरोप

मरवाही,06अगस्त (वेदांत समाचार): मरवाही थाना क्षेत्र के स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पदस्थ शिक्षक विजय राय पर आदिवासी समुदाय की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में FIR के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्राओं के मुताबिक शिक्षक उन्हें बैड टच करता था। उन्होंने इसकी शिकायत क्लास टीचर और हॉस्टल अधीक्षिका से की थी, बावजूद इसके उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की। कई छात्राओं ने शिक्षक पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मरवाही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है।

जीपीएम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) 74, पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 9(c) और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। अन्य छात्राओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि क्या और बच्चियां भी प्रभावित हुई हैं। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। शिकायत मिलने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की गई।
इस प्रकार की घटना शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली है।

बता दें कि पॉक्सो के मामले में अपराध को छिपाने वालों पर भी अपराध दर्ज करने का प्रावधान है। ऐसे में अगर स्कूल प्रबंधन ने मामले में कार्यवाही नहीं की है तो उनके ऊपर भी मामला दर्ज हो सकता है।

Share This Article