Vedant Samachar

NTPC-प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म, 2 मौत, 5 मजदूर घायल, सिम्स में कराए गए भर्ती

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर,6 अगस्त (वेदांत समाचार) I जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले एक मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर सभी मजदूर काम कर रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ा और सभी नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

NTPC प्रबंधन जारी नहीं किया बयान


हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है।

Share This Article