[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG IAS Transfer : 10 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल सीएम सचिवालय लाए गए…

CG IAS Transfer : 10 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल सीएम सचिवालय लाए गए…

रायपुर. राज्य शासन ने दस आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है. कुछ अफसरों को उनके मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसी तरह सीजीएमएससी में फेरबदल करते हुए रितेश अग्रवाल को एमडी नियुक्त किया गया है.

आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस अविनाश चम्पावत, सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग तथा अति. प्रभार पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, जनशिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

[metaslider id="133"]

Vedant samachar