Vedant Samachar

Breaking News : जेल से भागे 4 कैदी में से 2 कैदी रायगढ़ जिला से गिरफ्तार , पुलिस को मिली सफलता दो अभी भी फरार

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 05 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिला जेल से फरार हुए चार कैदियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए बंदियों के नाम राजा कंवर और सरना सिंकू हैं। हालांकि, इन्हें कहां से और किस हालत में पकड़ा गया, इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं दशरथ सिदार और चंद्रशेखर राठिया की तलाश अब भी जारी है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी फरार बंदी भी गिरफ्त में होंगे।

Share This Article