एमसीबी, 05 अगस्त (वेदांत समाचार)। CG Teacher Video : छत्तीसगढ़ सरकार जहां एक ओर जहां शिक्षा की रोशनी हर गांव तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है, वहीं कुछ शिक्षक इस प्रयास को विफल करने की पुर जोर कोशिश करने में लगे हुए हैं। जहां भरतपुर विकासखंड के मेहदौली गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक शराब के नशे में बच्चों को पढ़ा रहा है।एमसीबी जिला के भरतपुर विधान सभा के मेहदौली ग्राम के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखी जानी थी, वहां अब अंधकार मंडरा रहा है।
लड़खड़ाते हुए कक्षा में पहुंचता है…
ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ शिक्षक अक्सर शराब के नशे में आता है… लड़खड़ाते हुए कक्षा में पहुंचता है… और बच्चों पर चिल्लाने से लेकर आपत्तिजनक हरकतों तक से नहीं चूकता। ऐसे में शिक्षा का तारा किस तरह होगा यह देखा जा सकता है।
देखें वीडियो –
कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात की है। उनके द्वारा अगर इस प्रकार की हरकतें अगर शिक्षक के द्वारा की जा रही है तो यह सरासर आपत्तिजनक है। इस पर जांच कर कर इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ऐसे शिक्षकों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।



