एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अदाणी समूह की तीन प्रमुख कंपनियों अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2) की रेटिंग आउटलुक को संशोधित कर ‘नेगेटिव’ से ‘स्टेबल’ और ‘पॉज़िटिव’ में बदल दिया है। यह बदलाव कंपनी के मज़बूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस, स्टेबल फाइनेंस एक्सेस और मौजूदा अमेरिकी एसईसी जांच के बावजूद कंपनियों की मजबूती को देखते हुए किया गया है।
अदाणी समूह की कंपनियों की रेटिंग में बदलाव
- अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड: रेटिंग अब BBB-/स्टेबल है, जो पहले बीबीबी-/नेगेटिव थी।
- अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड: रेटिंग बीबीबी-/पॉज़िटिव हो गई है, पहले यह भी नेगेटिव थी।
- अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2): रेटिंग अब बीबी+/स्टेबल है, जो पहले बीबी+/नेगेटिव थी।
एसएंडपी की टिप्पणी
एसएंडपी के मुताबिक अदाणी समूह का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मज़बूत बना हुआ है। अमेरिकी एसईसी द्वारा दो सदस्यों पर जांच की जा रही है, लेकिन रेट की गई कंपनियों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ा है। समूह की फाइनेंस एक्सेस और लागत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है।
फंडिंग एक्सेस और ऑपरेशनल मोर्चे पर मजबूती
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह महीनों में अदाणी समूह ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के ज़रिए 10 अरब डॉलर से ज़्यादा की क्रेडिट फैसिलिटी साइन की है। यह समूह की कुल 30 अरब डॉलर की कर्ज राशि का एक बड़ा हिस्सा है। इन फंडिंग्स में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बैंक, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, आरईसी लिमिटेड और एलआईसी जैसे संस्थानों की भागीदारी रही।

जांच के बावजूद सकारात्मक संकेत
हालांकि अमेरिकी एसईसी और भारत के सेबी द्वारा जांच जारी हैं, लेकिन अब तक किसी तरह से अदाणी कंपनियों के ऑपरेशन्स को प्रभावित नहीं कर पाई है। सेबी ने 2023 की एक शॉर्ट सेलर रिपोर्ट में लगाए गए 24 में से 23 आरोपों की जांच पूरी कर दी है, जिनमें अदाणी कंपनियों को क्लीन चिट दी गई है। एसएंडपी ने यह भी कहा है कि यदि जांचों में कोई गड़बड़ी साबित होती है तो समूह की रेटिंग पर फिर से दबाव बन सकता है।
ऑपरेशनल लेवल पर ग्रोथ और स्थिरता
एसएंडपी को उम्मीद है कि अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की मजबूत नकद फ्लो की स्थिति बनी रहेगी और वित्त वर्ष 2026-27 तक ऑपरेटिंग कैश फ्लो टू डेट अनुपात 12% से 15% के बीच रहेगा। अदाणी पोर्ट्स की ग्रोथ, बेहतर वित्तीय स्थिति और नियंत्रित कर्ज नीति कंपनी की क्षमता को मज़बूत बनाए रखेगी। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के लिए एसएंडपी ने पी90 प्रदर्शन और समय पर भुगतान संग्रह के चलते न्यूनतम डेट सर्विस कवरेज रेश्यो 1.27x रहने का अनुमान लगाया है।



