कोरबा, 05 अगस्त (वेदांत समाचार)- जिला अंतर्गत ग्राम तौलीपाली और कुदमुरा में एक दंतैल हाथी नें सुबह लगभग 4:30 बजे तौलीपाली के बीच बस्ती में घुस कर बालक राम राठिया के घर को तोड़कर 1 बोरी धान और 1 कट्टी प्याज़ को नुकसान किया है एक बोरी धान को सुँड में पकड़कर दूर लेजाकर खाते फेंकते नुकसान किया।
कुदमुरा निवासी पुनी राम घनुहार और मनमोहन राठिया का घर को बुरी तरह तोड़कर दो तीन बोरी धान को नुकसान किया हैं!
लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं।


बालक राम राठिया नें कहा बिजली गुल होने के कारण बस्ती अंधेरा था और एक हाथी नें बिच बस्ती अंदर घुस कर घर को बुरी तरह तोड़ कर धान ओर प्याज़ को नुकसान किया हैं!!
वन विभाग की टीम नें सुबह मौके जांच की, बालक राम राठिया नें विभाग से उचित मुआवजा की मांग की अब देखना यह है की विभाग उचित मुआवजा देती है या नहीं।



