रायपुर,04अगस्त (वेदांत समाचार): पाकिस्तान से पंजाब के थ्रू ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
पंजाब के मुख्य अंतर्राष्ट्रीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के 09 ड्रग तस्कर गिरफ्तार…
01 करोड़ रूपये कीमत की करीब 412 ग्राम हेरोईन जब्त…
पाकिस्तान से पंजाब के थ्रू सप्लाई नेटवर्क के मिले अहम लिंक…
सीमा पार पाकिस्तान से माल प्राप्त कर मुख्य आरोपी लवजीत सिंग भारत में ड्रग्स करता था सप्लाई…
शुरुआती जांच में पाकिस्तानी तस्करों से बातचीत करने के मिले सबूत…
तस्करों द्वारा जांच एजेंसियों से बचने के लिये अंतर्राष्ट्रीय नम्बरों से नेट कॉलिंग के जरिए चल रहा था काला कारोबार…
विडियों व लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा था हेरोईन….
करोड़ो के ट्रांजैक्शन का हुआ खुलासा…
पैसों के लेन-देन हेतु म्यूल एकाउंट्स का किया जा रहा था उपयोग…
कमल विहार सेक्टर 04 स्थित आरोपी सुवित श्रीवास्तव के मकान को बना रखें थे सप्लाई नेटवर्क का हब….
मुख्य सप्लायर लवजीत सिंग उर्फ बंटी, पंजाब के गुरदासपुर का है निवासी….
रायपुर का मुख्य सरगना है आरोपी सुवित श्रीवास्तव…
SSP रायपुर ने किया पूरे मामले का खुलासा…
सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ…
टिकरापारा थाना में NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR….
Raipur News: पाकिस्तान से पंजाब के थ्रू ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही



