बाल्को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

कोरबा 7 जुलाई (वेदांत समाचार) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश कमेटी एवं कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में व्याप्त महंगाई के विरोध में. जिसके तहत छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल रसोई गैस खाद्य सामग्री तेल और मंहगाई के खिलाफ राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा. इसके पहले चरण में प्रदेश के सभी 307 ब्लाकों में प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने का कांग्रेस ने ऐलान किया है.


इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बाल्कोअध्यक्ष दुष्यंत शर्मा एवं संयुक्त महामंत्री प्रभात कुमार डडसेना निर्देशानुसार आज बालको परसाभाठा पेट्रोल पंप के पास महिला जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शशि लता पांडेय एवं ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तुलसी केवट पुष्पा पात्रे प्रेरणा कैवर्त के नेतृत्व में एक दिवसीय हड़ताल कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया केंद्र सरकार से महंगाई कम करने के गुजारिश की गई गुजारिश करते हुए कहा गया कि अगर केंद्र सरकार महंगाई कम नहीं करती है तो कांग्रेस के लोग आम जनों के साथ मिलकर सड़कों पर उतर कर जन आक्रोश के रूप में एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल


दुष्यंत शर्मा बाल्को अध्यक्ष, संयुक्त महामंत्री प्रभात कुमार डडसेना , गिरधारी बरेठ ,शशि लता पांण्डे जिला उपाध्यक्ष ,तुलसी केवट ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, पुष्पा पात्रे ,प्रेरणा कैवर्त, सुधा गुप्ता, बबीता यादव ,इशरत बेगम ,शबनम परवीन, नितिन चंदेल इंटक, देवेंद्र वर्मा इंटक ,रामगोविंद बरेठ इंटक, मुन्ना खान, महेंद्र थवाईत ,पंकज सोनी, आशीष राव, राकेश पंकज, कृपा राम साहू पार्षद, बद्री कीरण पार्षद ,नूर अबदिन, पीयूष पांडे, चिराग अग्रवाल ,शरद साहू ,वसीम अकरम ,अखिलेश त्रिपाठी ,योगेंद्र कर्ष़ ,मनोज ,समीर खान यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।