Vedant Samachar

कुसमुंडा में सावन महोत्सव का आयोजन, महिलाओं ने जमकर झूमा…

Vedant Samachar
2 Min Read

गुरदीप सिंह,कुसमुंडा,03 अगस्त 2025। आदर्श नगर सामुदायिक भवन में महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने सावन झूले का आनंद उठाया। कार्यक्रम में गीत संगीत, नृत्य की धूम रही।…

महिलाएं सज संवर कर महोत्सव में हिस्सा लीं और हर परिधान और हरी चूड़ियां धारण कर प्रतियोगिता में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति झा, अनु झा, आरती राठौर, नीलम कुकरेजा, रानी शुक्ला, माला राय, सावित्री मनहर और अल्फा सोनी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया गया। गीत-संगीत का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रथम सरोज जायसवाल, सेकंड नीला निराला और थर्ड उषा बारे विजेता बने और सावन सुंदरी का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष मंजू यादव और सचिव तुलेश्वरी साहू के संयोजन में किया गया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष उमा कुमारी ने कहा कि सावन महोत्सव का आयोजन महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए किया गया है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को आत्मविश्वास मिलता है और वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं।

https://twitter.com/vedantsamachar1/status/1951933064805834781

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रानी शुक्ला ने कहा कि सावन महोत्सव का आयोजन एक अच्छा प्रयास है और इससे महिलाओं को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

Share This Article