कोरबा,03अगस्त (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय यादव और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल की गरिमामयी उपस्थिति में कोरबा के बाल्को खंड में एक जबरदस्त संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान बाल्को सहित बेलाकछार, दोंद्रों और आसपास के गांवों एवं वार्ड से सैकड़ों छत्तीसगढ़िया युवा, बजरंगदल आदि धार्मिक संगठन से जुड़े साथी बैठक में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ महतारी की आरती एवं जयघोष के साथ बैठक प्रारंभ हुई।

संगठन के रीति-नीति और विचारधारा से अवगत होकर एक स्वर में सभी युवा क्रांति सेना के साथ जुड़कर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए तन-मन-धन से कार्य करने का वचन दिया।
इस दौरान बैठक में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष संजीव गोस्वामी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, बाल्को खंड संयोजक राकेश सूर्यवंशी, दिनेश वर्मा, राकेश यादव सहित सैकड़ों सेनानी उपस्थित रहे।



