कोरबा,03अगस्त (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ महिला द्विज परिषद बालको नगर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन 01 अगस्त 2025 को सांई मंगलम बालको में हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर सावन क्विन का चयन किया गया, जिसमें रक्षा तिवारी प्रथम, निशा द्विवेदी द्वितीय और कविता पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें कोरबा से पधारे मुख्य अतिथि रश्मि शर्मा और मनोरमा दीवान द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी आयोजन किया गया, जिसे समाज के सभी सदस्यों ने लुप्त उठाया। महिलाओं ने सावन के अवसर पर पारंपरिक गीतों और नृत्यों का आयोजन किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला द्विज परिषद बालको की अध्यक्ष आशा तिवारी ने कहा कि सावन उत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें इसे हर साल मनाने की आवश्यकता है ताकि हमारी नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और परंपरा के बारे में पता चल सके।
कार्यक्रम में खीर प्रसाद दत्त अंजू शुक्ला और पवन निशा द्विवेदी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों और बच्चों को भास्कर रश्मि दुबे द्वारा उपहार भेंट किए गए।
