[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा आचार्य श्री बालकृष्ण जी का जन्मदिवस

कोरबा, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। कोरबा में पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय में 4 अगस्त 2025 को आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रात: 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा वितरित किए जाने वाले औषधीय पौधों के प्रयोगविधि के विषय में जानकारी तथा रोगानुसार उनके अनुपान उपयोग गुण और लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी।

नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा की अपील

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचल वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जड़ी बूटी वितरण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों का उपयोग करके लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और प्राकृतिक सम्पदा को संरक्षित कर सकते हैं।

आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करना और पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को औषधीय पौधों के महत्व और उपयोग के बारे में जानकारी मिलेगी और वे अपने जीवन में इसका लाभ उठा सकेंगे।

[metaslider id="133"]