[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA:संकटमोचन हनुमान मंदिर में सावन माह में हुवा रामायण गायन

हरदीबाजार,02 अगस्त (वेदांत समाचार)। माँ दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार एवं हनुमान भक्तों के द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर संकटमोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार में रामायण गायन का आयोजन कराया गया। समिति के द्वारा संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा, राम जी की आरती व हनुमान जी की आरती किया जाता है। सावन माह के शुक्रवार को रामायण गायन में भगवान शिवशंकर महादेव, भगवान श्रीराम व हनुमान जी के कथा का रसपान किया गया। रामायण गायन में रामकुमार यादव, रामलाल नेटी, संजय राठौर, गेंदराम पटेल, छतराम प्रजापति, मनोहर राठौर के अलावा समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सुरेंद्र राठौर, डॉ. गणेश प्रभुवा उपस्थित थे।

[metaslider id="133"]