प्रेमिका से मिलने गए पत्रकार पर परिजनों का फूटा गुस्सा, तेल उड़ेलकर जिंदा जलाया, प्रेमी को बचाने गई युवती भी बुरी तरह झुलसी

पटना: प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पत्रकार को जिंदा जला दिया। वहीं पत्रकार को बचाने आई उसकी प्रेमिका भी बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्रकार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ये घटना बिहार के MH नगर हसनपुरा थाना इलाके कन्हौली गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कन्हौली गांव के रहने वाले पत्रकार रामू अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर रामू और प्रेमिका के परिजनों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्रकार पर तेल डालकर उसके परिजनों से उसे जिंदा जला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेमी पत्रकार को जलता देख प्रेमिका उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बूरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​जहां उनका उपचार जारी है। दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]