महिला आरक्षक से 64 हजार की ऑनलाइन ठगी

पाली थाना में महिला आरक्षक अनिता कुमारी जगत 29 पदस्थ है। जिसका एसबीआई में सैलरी अकाउंट है। मंगलवार काे वह आसानी से लेनदेन के लिए एसबीआई बैंक का याेनाे एप डा‌उनलाेड करके एक्टिवेट कर रही थी। इस दाैरान एक नंबर से माेबाइल पर काॅल आया। जिसमें याेनाे एप एक्टिवेट करने के लिए महिला आरक्षक से उसके खाते के संबंध में जानकारी मांगी।

आरक्षक ने जानकारी दे दी। जिसके बाद उसके खाते से उसी दिन 20-20 हजार करके 2 बार और अगले दिन बुधवार को 24 हजार रुपए पार हाे गए। मैसेज आने पर खाता में 11 हजार रुपए बचा दिखाया। तब वह बैंक पहुंची। जहां उसे याेनाे एप के नाम पर ठगी किए जाने की जानकारी दी गई। उसने पाली थाना पहुंचकर घटना की रिपाेर्ट लिखाई। पुलिस मामले में धाेखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]