करतला विकासखंड में उमरेली गौठान से हुई रोका-छेका कार्यक्रम की शुरुआत

0 जिले के प्रत्येक गौठानों में रोका-छेका कार्यक्रम शुरू।

0 1 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा यह विशेष कार्यक्रम।

कोरबा, करतला 1 जुलाई (वेदांत समाचार) विकासखंड करतला स्थित ग्राम उमरेली के गौठान से गुरुवार को शासन की महत्वपूर्ण योजना रोका-छेका कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 01 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसानों के मवेशियों को गौठानों तक पहुंचाना तथा फसल को सुरक्षित करना है। उमरेली गौठान में रोका-छेका कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद अतिथियों ने गौठान में मौजूद गायों को तिलक लगाकर भोजन कराया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशु विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग आदि ने कृषकों को शासन की मुख्य योजनाओं के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्यामलाल कंवर ने कहा की कांग्रेस शासन के आते ही किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाएं शासन चला रही है जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सहित कई योजनाएं शामिल है। उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताते हुए छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से चल रहे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना को किसानों के हित मे बताया और योजना से किसानों को काफी लाभ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौठानों के बनने से महिलाओं को स्वरोजगार मिला है जिससे अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं। गौठान में बन रहे खाद उच्च गुणवत्तापूर्ण होने के कारण इसकी मांग अन्य राज्यों में भी है। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों ने मिलकर गौठान में 100 नग पौधरोपण किया। जनपद पंचायत करतला के मुख्यकार्यपालन अधिकारी राधेश्याम मिर्झा ने अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा जनप्रतिनिधियों से गौठानों के विकास में सहयोग करने अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी प्रमोद राठौर, रमेश सिदार सरपंच उमरेली, नर्मदा प्रसाद देवांगन जनपद सदस्य, संतोष देवांगन, केके जायसवाल, घासीगिरी गोस्वामी,
पशु चिकित्सक डॉ. सिंह देव, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आई पी साहू, अष्टभुजी महिला स्व सहायता समूह की सदस्यगण, गौठान समिति के सदस्य सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]