कोरबा, 31 जुलाई (वेदांत समाचार)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 जुलाई 2025 को हरी मंगलम डी डी एम रोड में आयोजित याद-ए-राफी एक शाम को हरी मंगलम में शाम 6:00 बजे से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन मशहूर गायक मोहम्मद अनीश के नेतृत्व में संपन्न होने जा रहा है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर निगम कोरबा, अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि में पंडित मोरध्वज वैष्णव व श्यामलाल मलिक (अधिवक्ता) की उपस्थिति में निशुल्क प्रवेश कार्यक्रम में शहर के नगर वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर याद-ए-राफी एक शाम का आनंद ले।




