Vedant Samachar

KORBA NEWS : श्री हित सहचरी सेवा समिति का भव्य सावन महोत्सव सम्पन्न…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,29जुलाई(वेदांत समाचार)। सावन के पावन अवसर पर श्री हित सहचरी सेवा समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में ब्लू डायमंड होटल, टीपी नगर में महिलाओं ने जमकर मस्ती की और सावन सुंदरी व सावन क्वीन का शानदार चुनाव हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। समिति की संरक्षिका नीलू राय ने मंच से सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। महोत्सव की शुरुआत स्वादिष्ट नाश्ते से हुई, जिसके बाद रोचक गेम्स और धमाकेदार डांस का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा सावन सुंदरी और सावन क्वीन प्रतियोगिता, जिसका चुनाव चिट पद्धति के माध्यम से किया गया। सावन सुंदरी विजेता कविता, मोना और सालिका रहीं, जबकि सावन क्वीन का खिताब मीना ठाकुर, राजू पांडे और विनीता ने जीता।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू गुप्ता, श्वेता दुबे, अंजना सिंह, नेहा सिंह, मीनाक्षी शर्मा सहित कई महिलाओं का विशेष योगदान रहा। महिलाओं ने ढेर सारी मस्ती, डांस और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने के बाद अंत में रंग-बिरंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

इस आयोजन ने महिलाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आपसी मेल-जोल, ऊर्जा और उत्साह का अनोखा संगम बनकर यादगार बन गया।

Share This Article