Vedant Samachar

CG BREAKING : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मां को काट-डाला…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,29जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेटी से छेड़छाड़ करने पर मां ने विरोध कर डांट लगाई, तो नाराज युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में महिला के गले और चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नवागांव धौंराडांड निवासी कृष्णा राउत (47) ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी की शादी तमनार के कुरूशलेंगा गांव में हुई है।

करीब 20 दिन पहले वो अपने पति के साथ रथ उत्सव देखने मायके आई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक लुकेश्वर यादव (21) ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। यह बात जब उसकी मां रेखा राउत को पता चली तो उसने लुकेश्वर को फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गया था। लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी थी। पुलिस के अनुसार, लुकेश्वर यादव उस डांट फटकार से नाराज था। मन में बदले की भावना रखे हुए था। शुक्रवार शाम (25 जुलाई) को रेखा राउत उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उसे रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर वार कर दिया।

खून से लथपथ रेखा मौके पर ही गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि, पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। रविवार की देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े जब्त किए गए हैं। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article