जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ठाकुर सिंह चंद्रभाष के रूप में हुई है, जो कपिस्दा भांठापारा का निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 6 जुलाई 2025 को शाम करीब 7:30 बजे आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभाष अपने अन्य दोस्तों के साथ पीड़िता के घर के पास बैठा था। जब पीड़िता ने उन्हें घर जाने के लिए कहा, तो आरोपी ने अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसकर बेल्ट से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति को भी आरोपी ने मारा।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में और अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 331(5), 296, 351(3), 115(2), 118(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सउनि. सुनील कुमार टैगोर, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माथूर और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



