- खदान को पुनः प्रारंभ करने के लिए डालमिया सीमेंट ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के समाझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया था।
नागपुर, 28 जुलाई । वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के माइन रेस्क्यू स्टेशन ने बंदी पड़ी मंडला उत्तर (Mandla North) भूमिगत कोयला खदान को पुनः खोलने का कार्य किया है।
मंडला उत्तर भूमिगत कोयला खदान डालमिया सीमेंट लिमिटेड को आबंटित है। फरवरी 2023 में कॅमर्शियल माइनिंग के तहत नीलामी में डालमिया सीमेंट लिमिटेड ने मंडला उत्तर भूमिगत कोयला खदान हासिल की थी। पूर्व में यह खदान जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास थी। बाद में कोयला ने आबंटन रद्द कर दिया था।

खदान को पुनः प्रारंभ करने के लिए डालमिया सीमेंट ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के समाझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया था। इस एमओयू के तहत डब्ल्यूसीएल माइन रेस्क्यू स्टेशन की टीम ने लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ी भूमिगत खदान को खोलने का कार्य किया।
डब्ल्यूसीएल प्रबंध ने कहा कि माइन रेस्क्यू स्टेशन की टीम ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए देश की प्रगति और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। इस पहल से न केवल ऊर्जा क्षेत्र को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की भी संभावना है।



