Vedant Samachar

कोरबा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना : मौके पर युवक की मौत, तीन युवतियां घायल

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 28 जुलाई(वेदांत समाचार) जिले के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं यह हादसा उस समय हुआ जब चार लोग एक मोटर साइकिल पर सवार होकर ग्राम कनकी में लगे श्रावण मेला देखने कनकी आ रहे थे।

मृतक युवक की पहचान अभय के रूप में हुई है, जो खरमोरा का निवासी था। घायल युवतियों की पहचान राधा, रौशनी और आँचल के रूप में हुई है, जो नुनेरा की निवासी हैं

दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Oplus_0

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 वाहन के माध्यम से घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है, और प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है

Share This Article