सोनीपत में आपसी रंजिश के चलते एक महीने की छुट्टी आए सीआरपीएफ के जवान की गोली मार कर हत्या कर दी हुई। आरोपियों ने जवान को बात करने के लिए घर से बाहर बुलाया। जैसे ही जवान घर से बाहर निकला आरोपियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए।
गोलियों की आवाज सुन गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां जवान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कुछ देर बार मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, और जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद साक्ष्य आदि जुटाए।
मृतक की पहचान गांव खेड़ी दमकन निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। जो पिछले 11 वर्षों से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत था। 7 वर्षों पहले उसका विवाह हुआ था। जवान अपनी गर्भवती पत्नी के लिए एक माह की छुट्टी लेकर आया था। जवान तीन दिन पहले ही अपने दूसरे बेटे का पिता बना है।
पुलिस को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जवान कृष्ण कुछ दिनों पहले गांव के युवकों के साथ हरिद्वार से कावड़ लेने गया था। वहीं कुछ युवकों के साथ किसी बात पर गांव के युवकों के साथ उसका झगड़ा हो गया था। लेकिन बाद में जवान ने शिवालय में जलाभिषेक भी किया था। और युवक भी अपने–अपने घर लौट कर चले गए थे।
जिसके बाद गांव के कुछ युवक देर रात जवान के घर उसे बुलाने आए। कुछ युवकों ने कृष्ण को घर से बाहर बुलाया था। जैसे ही कृष्ण कुमार घर से बाहर निकला। आरोपियों ने कृष्ण पर गोलियां चला दी। गोली लगने से कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई है। आरोपियों को हर जगह ढूंढने की कोशिश की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
गोहाना थाना पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने तीन युवकों अजय, निशांत और आनंद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले में रंजिश के राहत ही जांच–पड़ताल कर रही है।



