Vedant Samachar

BREAKING NEWS : लापता युवक की सुनसान जंगल में जली हुई मिली बाइक, अपहरण या बड़ी साजिश?…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,28जुलाई(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र से 25 वर्षीय युवक अमित चौधरी बीती 24 जुलाई की रात से लापता है। युवक बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और रोज की तरह ड्यूटी पर निकला था, लेकिन फिर वो वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो एक चौंकाने वाला सुराग सामने आया — अमित की मोटरसाइकिल जंगल में जली हुई हालत में बरामद हुई है।

पुलिस की अलग-अलग कर रही खोजबीन
वही तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं और अमित की सलामती की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों के साथ खोजबीन शुरू कर दी है। लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।

Share This Article