Vedant Samachar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 28, जुलाई 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में दूसरी बार कावड़ियों पर पुष्प वर्षा का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पिछले साल से यह शुरुआत हुई थी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का फल

यह आयोजन विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “कभी सनातनियों पर लाठी बरसती थी, अब भोलेबाबा के भक्तों पर पुष्प बरस रहे हैं।” इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को एक नई दिशा दी है।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।

Share This Article