[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

अकलतरा में अग्रवाल महिला समिति का तीज कार्यक्रम संपन्न, 300 महिलाओं ने लिया भाग

अकलतरा, 28 जुलाई (वेदांत समाचार)। अग्रवाल महिला समिति अकलतरा द्वारा आयोजित सावन तीज कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सशक्तिकरण, संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अनोपचन्द तिलोकचन्द ज्वेलर्स रायपुर की तरफ से आकर्षक उपहार रखे गए थे, जिनमें डायमंड रिंग, चांदी के सिक्के, और चांदी की लक्ष्मी गणेश फ्रेम शामिल थे।

अकलतरा अग्रवाल समाज की लगभग 300 महिलाओं और बालिकाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय केडिया ने लक्की ड्रा निकालकर आशीर्वचन प्रदान किया।

अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं की सशक्तिकरण और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि समिति की संरक्षक प्रभा मनकासा जी, संतोष अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुनीता गोयल सहित समिति की उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सह सचिव किरण तुलस्यान, और कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

[metaslider id="133"]