[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG में दर्दनाक हादसा: खदान में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की मौत

बिलासपुर, 28 जुलाई (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के चकरबेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दोस्तों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने गए 10 वर्षीय बालक सूरज कुमार अंचल की मौत हो गई। घटना मल्हार चौरी क्षेत्र की है, जहां सूरज अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान गया था।


नहाने के दौरान सूरज गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मदद की पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।


ग्रामीणों ने बताया कि सूरज अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान गया था, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है ।

[metaslider id="133"]