कोरबा की राजकुमारी मरकाम अखिल भारतीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित


कोरबा,13 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले के शासकीय मुकूटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती राजकुमारी मरकाम का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स (महिला/ पुरुष) राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 फरवरी 2025 तक चंडीगढ़ में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ टीम गठन के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी 2025 को स्वामी विवेकानन्द कोटा स्टेडियम रायपुर में किया गया था।

श्रीमती राजकुमारी मरकाम की उपलब्धि
श्रीमती राजकुमारी मरकाम ने महिला वर्ग में 35 से 45 आयु वर्ग में 100 एव 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदन मोहन जोशी एवं महाविद्यालय स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।