पंजाब में शर्मनाक मामला, 17 साल के लड़के ने 14 साल की लड़की से…

लुधियाना,12 फ़रवरी 2025/ थाना दरेसी के इलाके सुंदर नगर, संतोख नगर के निकट एक 17 साल के एक लड़के ने 14 साल की लड़की के साथ शारीरिक संबध बना लिए। इसे लेकर लड़की की मां ने इलाका पुलिस को शिकायत दी।

लड़की की मां ने बताया कि 26 जनवरी को उसकी 14 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। इसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश की तो पता चला कि पवन नामक लड़का उसकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। पवन उनकी गैरहाजिरी में घर आकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था।

छानबीन करने पर पता चला कि पवन ने उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहला फुसला कर अगवा कर लिया और करीब 4 महीने से उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबध बनाकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जांच अधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार लड़के की उम्र 17 साल 10 महीने है जबकि लड़की की उम्र अभी सपष्ट नही हो पाई है। पुलिस ने लड़का ओर लड़की दोनों को हिरासत में ले लिया है।

मां के अनुसार लड़की की उम्र 14 वर्ष है जबकि लड़की अपनी उम्र 16 साल बता रही है। फिलहाल पुलिस दोनों का सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाएगी। जिससे कि दोनों की उम्र का सही पता चल सके। पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर पवन के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।