Vedant Samachar

Kiwi Health Benefits : रोजाना सिर्फ 1 कीवी का करें सेवन, मिलेंगे ये गजब के फायदे…

Vedant Samachar
1 Min Read

कीवी पोषक तत्वों का खजाना है। स्वाद में खट्टा-मीठा सा ये फल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा ये खून को साफ रखने में भी काफी मददगार साबित होता है।ये फल गर्मियों में खाने के लिए बेहतरीन है।

इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है। इसका सेवन करना कितना लाभकारी हो सकता है चलिए बताते हैं।

दिल के मरीज: दिल के मरीजों के लिए कीवी बेहद फायदेमंद है। इससे प्लाज्मा लिपिड, रक्तचाप, हाइपरएक्टिविटी और प्लेटलेट नियंत्रित किए जा सकते हैं।

पाचन: कीवी में पाए जाने वाले लैक्सेटिव गुण पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। इसका सेवन कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

आंखें: कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। एक कीवी का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है।

वेट कंट्रोल: स्वस्थ रहने और वजन को संतुलित रखने के कीवी को अपनी डाइट में शामिल करें। कीवी में फाइबर की मात्रा और कैलोरी कम पाई जाती है।

Share This Article