Vedant Samachar

नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात की,शराब दुकान के आसपास नशेड़ियों की गाड़ी करते थे टारगेट…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,26जुलाई(वेदांत समाचार) : रायपुर में नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात की हैं। आरोपी शराब दुकान के पास से नशेड़ियों की गाड़ी टारगेट करते थे। इन्होंने माना इलाके के अलग-अलग जगहों से 3 बाइक चोरी की थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है।

माना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखें है और बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पाल निवासी अभनपुर रायपुर तथा 1 नाबालिग था। आरोपियों से जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वह गुमराह करने लगे।

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने माना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनरसी स्थित शराब दुकान के पास से चोरी करना बताया गया। चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने माना के अलग-अलग क्षेत्र से अन्य 2 नग दोपहिया वाहनों को भी चोरी करना कबूल किया। बरामद बाइक की कीमत 1 लाख 20 हजार हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दिनेश पाल पिता मनबोध पाल उम्र 25 साल निवासी माना ग्राम तुता थाना अभनपुर रायपुर।
  2. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक
Share This Article