जांजगीर चांपा,01 फरवरी 2025 (वेदांत समाचार)। घर में चल रही थी बर्थड पार्टी, देवर से उल्टी करने को लेकर हुआ था विवाद जांजगीर चांपा जिले के केरा गांव में भाभी और देवर के बीच विवाद होने पर देवर ने भाभी को जान से मारने की नियत से गला दबा दी। जिससे बचने के लिए पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर के सिर पर हमला की जिससे देवर को चोट आने पर उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया।
डायल 112 में पदस्थ आरक्षक अभिषेक जायसवाल से जानकारी अनुसार,,सूचना मिली कि ग्राम केरा में महिला पुष्पा बंजारे के घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान उसका देवर रामखेलावन बंजारे अपने भाभी को गला दबा कर मारने की कोशिश की है। जिससे बीच बचाव में महिला ने कुल्हाड़ी से देवर पर हमला कर दिया है और लहूलुहान में जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसपर तुरत मौके पर पहुंच कर घायल राम खिलावन बंजारे को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि राम खिलावन बंजारे नशे की हालत में घर पहुंचा हुआ था इस दौरान बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा जिससे देख उसकी भाभी पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई जिससे लेकर देवर राम खिलावन बंजारे गुस्से में आ गया और भाभी के साथ मारपीट कर गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की गई।