Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती: व्यापम लेगा परीक्षा, अगस्त में खुल सकता है ऑनलाइन आवेदन का विंडो

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 25 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर स्कूल शिक्षा विभाग ने अमल प्रारंभ कर दिया है। विभाग ने 5000 शिक्षकों की नई भर्ती के लिए नोटशीट चला दी है। फायनेंस से होते हुए फाइल मुख्यमंत्री तक जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकों की नई भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की नई भर्ती का ऐलान किया था। सीएम के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने नई भर्ती के लिए नोटशीट चला दी है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने 15 अगस्त तक परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।

इस भर्ती प्रक्रिया में व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगस्त में शुरू हो सकती है। उम्मीदवारों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पांच हजार शिक्षकों की नई भर्ती होगी। हालांकि, सरकार ने कहा है कि पूरे प्रदेश में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। मगर पहले चरण में पांच हजार नए शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। इसके बाद फिर शिक्षकों की चरणबद्ध भर्तियां होंगी।

Share This Article