Vedant Samachar

आयकर रिटर्न भरने से पहले इन 5 टैक्सेबल इनकम सोर्सेज की कर लें जानकारी, वरना हो सकता है नुकसान

Vedant Samachar
3 Min Read

अगर आप करदाता हैं और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी आय के पांच प्रमुख स्रोतों को समझना जरूरी है. ये सोर्स वेतन, संपत्ति से किराये की आय, संपत्ति जैसे सोना, शेयर या रियल एस्टेट बेचने से होने वाला लाभ, व्यवसाय से मुनाफा, और अन्य स्रोतों जैसे सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज है. हर करदाता की आय इनमें से एक या अधिक स्रोतों से हो सकती है, उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति वेतन और किराये की आय के साथ-साथ छोटा व्यवसाय चला सकता है या कोई व्यवसायी अपनी कंपनी से वेतन ले सकता है. आईटीआर भरने से पहले अपनी टैक्सेबल इनकम के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है. इससे सही आईटीआर फॉर्म चुनने में सहायता मिलेगी.

मिंट की रिपोर्ट में दिल्ली की चार्टर्ड अकाउंटेंट और पीडी गुप्ता एंड कंपनी की पार्टनर सीए प्रतिभा गोयल कहती हैं कि हालांकि यह आम नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में करदाता की आय इन सभी पांच स्रोतों से हो सकती है. ऐसे में, मामले की बारीकियों के आधार पर आईटीआर-3 या आईटीआर-4 का उपयोग करना होगा.

आय के पांच प्रमुख स्रोत
वेतन- इसमें मूल वेतन, भत्ते, बोनस और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. अगर आपकी आय केवल वेतन से है, तो आप आईटीआर-1 के जरिए रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.

संपत्ति से आय- इसमें आपकी स्वामित्व वाली संपत्ति से किराये की आय शामिल है. अगर आपके पास ऐसी आय है, तो आप आईटीआर-1 का उपयोग कर सकते हैं.

कैपिटल गेन- यह शेयर, म्यूचुअल फंड या रियल एस्टेट बेचने से होने वाला लाभ है, जो अल्पकालिक या दीर्घकालिक हो सकता है. अगर पूंजीगत लाभ 1.25 लाख रुपये से कम है, तो आईटीआर-1, और अगर इससे अधिक है, तो आईटीआर-2 का उपयोग करें.

व्यवसाय या पेशा- इसमें स्वरोजगार, फ्रीलांसिंग या व्यवसाय से होने वाला मुनाफा शामिल है. खुद का उद्दम, फ्रीलांसर या छोटे व्यवसायी इस श्रेणी में आते हैं. इस तरह की आय के लिए आईटीआर-4, आईटीआर-5 या आईटीआर-6 का उपयोग करना होगा, जो व्यवसाय के प्रकार पर निर्भर करता है.

अन्य स्रोत- इस श्रेणी में ब्याज आय, शेयरों से लाभांश, लॉटरी जीत और उपहार शामिल हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप CoinDCX या बिग बॉस जैसे किसी टीवी शो से इनाम जीतते हैं, तो आपकी कमाई अन्य स्रोतों में आएगी.

Share This Article