Vedant Samachar

मानवता हुई शर्मसार… 65 वर्षीय मां को लात-घूंसे और चप्पलों से बेटे ने पीटा

Vedant Samachar
4 Min Read

राजस्थान के कोटा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. इसके साथ ही मनुष्य के संवेदनाओं को भी झकझोर कर रखा दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेटा अपनी बुजुर्ग मां पर जो क्रूरता दिखाता है, उसे देख हर कोई हैरान है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेटा अपनी 65 वर्षीय मां को बेरहमी से लात-घूंसे और चप्पलों से पीटता है, जबकि घर में छोटे-छोटे बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाते हैं, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं होता।

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र का है मामला

आपको बता दें कि यह घटना कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित ओम ग्रीन मेडोज अपार्टमेंट में हुई। 65 वर्षीय संतोष बाई अपने बेटे दीपू मेहरा के साथ रहती थीं। दीपू ने पहले घर का गेट तोड़ा और फिर अपनी मां पर हमला कर दिया। सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी बेटे ने अपनी मां को चप्पलों और लातों से बेरहमी से पीटा। बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई, लेकिन दीपू ने हमला जारी रखा।

बच्चों और अन्य सदस्य की चीख-पुकार

इस वीडियो में घर में मौजूद बच्चे और दूसरी महिला सदस्य बिलखते हुए दिख रहे हैं, जो इस क्रूरता को देख रहे थे और अपनी मदद की गुहार लगा रहे थे। लेकिन आरोपी दीपू पर उनका कोई असर नहीं हुआ। वह लगातार अपनी मां को पीटता रहा। यह दृश्य दिल दहला देने वाला था, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य मदद के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन आरोपी पूरी तरह से हिंसा पर उतर आया था।

वीडियो पुलिस को सौंपा गया

इस घटना के वीडियो को परिजनों ने पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा। इसके आधार पर अनंतपुरा पुलिस ने आरोपी बेटे दीपू मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। कोटा पुलिस के सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में आरोपी को जमानत मिल गई।

कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई उदयसिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मां की शिकायत के मुताबिक, आरोपी दीपू ने 20 जुलाई को गेट तोड़कर घर में घुसा और अपनी मां और पिता के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद का था, लेकिन जिस तरह से आरोपी ने हिंसा की, उसने हर किसी को सकते में डाल दिया है।

पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई। पुलिस इस मामले में और गहरी जांच कर रही है और देख रही है कि इस हिंसा के पीछे और कौन से कारण हो सकते हैं। यह घटना पारिवारिक हिंसा और मानसिक अस्वस्थता की गंभीरता को दर्शाती है। समाज में ऐसे मामलों के खिलाफ जागरूकता और सख्त कानून की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Share This Article