Vedant Samachar

सोने-चांदी ने कर दिया कमाल… तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड! इतनी बढ़ गई कीमत

Vedant Samachar
3 Min Read

24 जुलाई 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में आज सोना ₹1040 महंगा होकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमत में भी ₹1000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई. ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि आज आपके शहर में सोने-चांदी के क्या दाम हैं और ये बदलाव आपकी जेब को कैसे प्रभावित कर सकते हैं.

आज कितना महंगा हुआ सोना
भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,02,340 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो 23 जुलाई को ₹1,01,300 था. यानी एक दिन में ₹1040 का उछाल. 22 कैरेट सोना अब ₹93,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 18 कैरेट का रेट ₹76,760 हो गया है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,02,490 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह ₹1,02,340 पर बिक रहा है. चेन्नई में आज सोना ₹1,02,340 पर पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है.

शहर-दर-शहर जानिए 24 जुलाई को सोने का रेट

शहर24 कैरेट प्रति 10 ग्राम22 कैरेट प्रति 10 ग्राम18 कैरेट प्रति 10 ग्राम
दिल्ली1,02,490 रुपये93,960 रुपये76,880 रुपये
मुंबई1,02,340 रुपये93,810 रुपये77,310 रुपये
कोलकाता1,02,340 रुपये93,810 रुपये76,760 रुपये
बेंगलुरु1,02,340 रुपये93,810 रुपये76,760 रुपये
चंडीगढ़1,02,490 रुपये93,960 रुपये76,880 रुपये
आगरा1,02,490 रुपये93,960 रुपये76,880 रुपये
हैदराबाद1,02,340 रुपये93,810 रुपये76,760 रुपये
अहमदाबाद1,02,390 रुपये93,860 रुपये76,800 रुपये
भोपाल1,02,390 रुपये93,860 रुपये76,760 रुपये
चेन्नई1,02,340 रुपये93,810 रुपये77,310 रुपये

चांदी भी हुई महंगी, एक दिन में ₹1000 की बढ़त
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला. 23 जुलाई को जो चांदी ₹1,18,100 प्रति किलो पर थी, वह आज ₹1,19,100 तक पहुंच गई है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, आगरा और गाजियाबाद जैसे शहरों में चांदी ₹1,19,100 प्रति किलो है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में यह ₹1,29,100 पर बिक रही है.

हरएक किलो चांदी कि कीमत
दिल्ली1,19,100 रुपये
मुंबई1,19,100 रुपये
बेंगलुरु1,19,100 रुपये
हैदराबाद1,29,100 रुपये
आगरा1,19,100 रुपये
चेन्नई1,29,100 रुपये
औरंगाबाद1,19,100 रुपये
भोपाल1,19,100 रुपये
भिवंडी1,19,100 रुपये
गाजियाबाद1,19,100 रुपये
मैसूर1,19,100 रुपये

क्या है कीमतों में तेजी की वजह?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की मांग में बढ़ोतरी, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक अब गोल्ड-सिल्वर की ओर रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं.

Share This Article