प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा आज (23 जुलाई) रवाना होने वाले हैं। पीएम की यात्रा से पूर्व ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी ने मंगलवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मुख्य वार्ता पूरी हो चुकी है। समझौते से संबंधित कुछ अंतिम कागजी कार्रवाई बाकी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी यूके की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह उनकी चौथी यूके यात्रा है।
इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना है. इस दौरान ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर औपचारिक हस्ताक्षर किया जाएगा। भारत, खासकर पाकिस्तान से फैल रहे आतंकवाद को लेकर अपनी चिंता ब्रिटेन के सामने रखेगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें निर्दोष नागरिक मारे गए थे। इस तरह की घटनाओं पर दोनों देश मिलकर सख्त रुख अपनाने की जरूरत पर बात करेंगे।
PM की स्टार्मर से होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा में सबसे पहले ब्रिटेन जाएंगे, जहाँ वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे।
PM मोदी होंगे मालदीव में मुख्य अतिथि
-प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 जुलाई को मालदीव जाएंगे। वहाँ उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) व्यापारिक रिश्तों में नया अध्याय
भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर होंगे। यह समझौता लंदन से 50 किलोमीटर दूर चेकर्स नामक स्थान पर किया जाएगा, जहाँ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।
भारत को मिलेंगी बड़ी रियायतें
-भारत को 99% टैरिफ लाइनों पर आयात शुल्क में छूट मिलेगी।
-यह करीब 100% व्यापार मूल्य को कवर करेगा।
-इससे भारत के निर्यात में बड़ा इजाफा हो सकता है।
-ब्रिटेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 56 बिलियन डॉलर से बढ़कर 90 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
भारत को क्या मिलेगा?
-भारत ब्रिटेन के 90% उत्पादों पर आयात शुल्क कम करेगा।
-व्हिस्की और जिन पर टैक्स 150% से घटकर 75% और फिर 10 साल में 40% तक आ जाएगा।
-कारों पर टैक्स 100% से घटकर 10% होगा (सीमित संख्या में आयात पर)।
-कॉस्मेटिक, मेडिकल डिवाइस, चॉकलेट, बिस्किट और सैल्मन मछली पर भी टैक्स कम होगा।
ब्रिटेन को क्या मिलेगा?
-ब्रिटेन भारत के 99% उत्पादों को बिना कोई टैक्स लगाए अपने बाजार में आने देगा।
-इससे भारतीय सामान सस्ते हो जाएंगे और निर्यात बढ़ेगा।
सामाजिक सुरक्षा में छूट
-भारत और ब्रिटेन के बीच Double Contribution Convention के तहत ब्रिटेन में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को तीन साल तक सोशल सिक्योरिटी टैक्स नहीं देना होगा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से काफी राहत मिलेगी।



