Vedant Samachar

सीएटीसी कैंप में हिस्सा लेने लखोली पहुंचे केवि 2 एनटीपीसी के 25 एनसीसी कैडेट्स, सैन्य गतिविधियों से होंगे रूबरू

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,23 जुलाई (वेदांत समाचार)। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के एनसीसी कैडेट्स अपनी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम वर्क के साथ सैन्य गतिविधियों से रूबरू होकर अपने कौशल निखारने संयुक्त प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में भाग लेने पहुंच गए हैं। विद्यालय से बालक और बालिका समेत 25 कैडेट्स अपने एनसीसी अधिकारी नितेश कुमार और शिक्षक एमएम देवांगन के साथ मंगलवार को एनसीसी प्रशिक्षण स्थल लखोली पहुंचे। यहां वे 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिनों के 141- संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

यह प्रशिक्षण शिविर 22 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होगी। जिसमें कैडेट्स अनुशासन, ड्रिल, हथियार, फील्ड एवं बैटल क्राफ्ट इत्यादि सैन्य विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। साथ ही कैंप में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल कूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article