Vedant Samachar

Korba Breaking:गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा: ड्रिल मशीन की चपेट में आकर हेल्पर की मौत

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_16777216

कोरबा,23 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा कोयला खदान में बुधवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे में २५ वर्षीय हेल्पर राजन राणा की मौत हो गई। यह हादसा लगभग सुबह ३ बजे उस समय हुआ जब ड्रिल मशीन वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे खड़े हेल्पर को कुचल दिया।

मृतक राजन राणा ठेका कंपनी कलिंगा के अंतर्गत कार्यरत था और खदान में २२ नंबर मेस में निवास कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजन नेपाल का रहने वाला था और वह यहां काम के सिलसिले में आया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रिल मशीन का चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था, तभी उसने पीछे खड़े राजन को नहीं देखा और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हेल्पर को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर खदान प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों और श्रमिकों में इस हादसे के बाद आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने दोषी चालक और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article