छत्तीसगढ़ को 32 खेप में मिले वैक्सीन के 82 लाख 59 हजार 080 डोज, 72 लाख से ज्यादा का हुआ वैक्सीनेशन

रायपुर । छत्तीसगढ़ को जनवरी 2021 से लेकर अब तक 23 खेपों में 75 लाख 92 हजार 780 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की प्राप्त हुई है, वहीं जनवरी से अब तक 09 खेपों में सिर्फ़ 06 लाख 66 हजार 300 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 82 लाख 59 हजार 080 डोजेज प्राप्त हुई है। इसमें से राज्य के सभी वर्गों को मिलाकर 72 लाख 94 हजार 368 डोज वैक्सीन लगाया गया है।


18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक 11 लाख 49 हज़ार 540 डोज़ प्राप्त हुई है जिसमें 1.5 लाख कोवैक्सीन डोज़ 1 मई 2021 को, 3.5 लाख डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन 8 मई 2021 को, 2 लाख 97 हज़ार 110 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 15 मई 2021 को, 1 लाख 41 हज़ार 420 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 5 जून 2021 को, 33 हज़ार 80 डोज़ कोवैक्सिन वैक्सीन 10 जून 2021 को, 77 हज़ार 930 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 11 जून 2021 को एवं 01 लाख डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 12 जून 2021 को प्राप्त हुई है।

18 -44 वर्ष आयुवर्ग में अब तक करीब 9 लाख 37 हज़ार 168 लाभार्थियों को प्रथम डोज एवं 23 हज़ार 547 लाभार्थियों को द्वितीय डोज (कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन) लगाया जा चुका है।