Vedant Samachar

CRPF जवान ने महिला ASI को मार डाला…

Vedant Samachar
2 Min Read

कच्छ,20जुलाई: गुजरात के कच्छ जिले के अंजार पुलिस स्टेशन की ASI अरुणाबेन नटूभाई जादव (उम्र 25) की शनिवार रात हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि उनकी हत्या उनके पुरुष मित्र ने उनके घर पर गला घोंटकर की. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार अरुणा जादव मूल रूप से सुरेंद्रनगर के देरवाड़ा की रहने वाली थीं और अंजार के गंगोत्री सोसाइटी-2 में रहती थीं.

शनिवार देर रात किसी बात को लेकर अरुणा और उनके पुरुष मित्र दिलीप डांगचिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद दिलीप ने अपना आपा खो दिया और अरुणा की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दिलीप ने खुद पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. दिलीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत है और मणिपुर में तैनात है. दिलीप अरुणा के पड़ोस के एक गांव का रहने वाला है. फिलहाल अंजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अंजार डिप्टी एसपी (DYSP) मुकेश चौधरी ने बताया कि 25 वर्षीय ASI अरुणाबेन नटूभाई जादव दोस्त ने घर में गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों के बीच शनिवार देर रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस में खुद सरेंडर कर दिया. आरोपी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत है.

Share This Article